उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो टीम 38वें राष्ट्रीय खेल के लिए तैयार

लखनऊ, 02 फरवरी (हि.स.)। उत्तराखंड में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल के लिए उत्तर प्रदेश की ताइक्वांडो टीम का चयन कर लिया गया है। इन खेलों के लिए चयनित टीम की रवानगी से पूर्व उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष डा.सैयद रफत जुबैर रिजवी ने शुभकामनाएं दी और विश्वास जताया कि उत्तर प्रदेश के ताइक्वांडो खिलाड़ी इन खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके उत्तर प्रदेश की पदक तालिका में वृद्धि करने में अपना योगदान देंगे।

उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव राजकुमार ने टीम की घोषणा करते हुए बताया कि राष्ट्रीय खेलों के अंतर्गत ताइक्वांडो की स्पर्धाओं का आयोजन 5 से 8 फरवरी तक हल्द्वानी में होगा। इसके लिए यूपी की टीम 3 फरवरी को रवाना होगी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह शैलू ने भी अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

उत्तर प्रदेश ताइक्वांडो टीम इस प्रकार हैं

क्योरगी महिला : अंडर-49 किग्रा : सीमा कनौजिया, अंडर-62 किग्रा : ऋषिता राय, अंडर-67 किग्रा : मधु सिंह (तीनों साई लखनऊ), अंडर-49 किग्रा : वैष्णवी (गौतमबुद्ध नगर)।

क्योरगी पुरुष : अंडर-68 किग्रा : विनीत कुमार (साई रायबरेली), अंडर-63 किग्रा : अभिषेक कुमार (बिजनौर), 87 किग्रा से अधिक : शिवा सिंह (साई लखनऊ), 87 किग्रा से अधिक : आदित्य नैन (बागपत)।

महिला पूमसे अंडर-30 ग्रुप : जसमेल कौर, अफशां खान, साक्षी राज (तीनों लखीमपुर), पुरुष पूमसे अंडर-30 ग्रुप : शिव गुप्ता, शरद सिंह, अदीप सिंह (तीनों लखीमपुर)

कोच : सुजीत कुमार बघेल (साई लखनऊ), शाहबाज अली (लखीमपुर), मैनेजर : देवेंद्र सिंह (आगरा), अभिषेक चौधरी (लखनऊ)।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights