नई दिल्ली। एशिया कप में भारत पाकिस्तान का क्रिकेट मुकाबला हुआ जिसका आम जनता, हिंदू संगठनों से लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों ने पुरजोर विरोध किया | कई जगह तो लोगों ने सड़कों पर आकर अपना विरोध जताया | इसी मैच को लेकर अब आदमी पार्टी की तरफ से सूर्यकुमार यादव को खुली चुनौती दी गई है |

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को एक बड़ी चुनौती दी है। उन्होंने कहा है कि यदि उनमें हिम्मत है, तो एशिया कप के भारत-पाकिस्तान मैच से लेकर अब तक क्रिकेट कमाई गई धनराशि को पहलगाम हमले में शहीद हुए सैनिकों की विधवाओं को दान करें। उनका कहना है कि केवल मैच को समर्पित करने से कुछ नहीं होता, असली काम तो कमाई को सही जगह पर खर्च करना है।सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सौरभ भारद्वाज ने कहा, “सूर्यकुमार यादव, यदि तुम्हारी और BCCI और ICC की हिम्मत है, तो जितना पैसा इस मैच से कमाया गया है, वह शहीदों की विधवाओं को दे दो। हम भी मान जाएंगे।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि यह सभी बयान केवल दिखावे के लिए हैं, जबकि असल में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।

इसके अलावा, उन्होंने भारतीय टीम के पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ न मिलाने के निर्णय पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) इस पर राजनीति कर रही है, जबकि दिल्लीवासियों ने इस मैच का बहिष्कार कर सरकार को स्पष्ट संदेश दिया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights