मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना के डीएवी पीजी कॉलेज में शुक्रवार को एक छात्र ने कॉलेज गेट पर अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। छात्र का नाम उज्जवल राणा पुत्र हरेंद्र राणा, निवासी खाकरोबान है। वह बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है।जानकारी के अनुसार, कॉलेज में फीस न जमा होने पर प्रिंसिपल ने उसे परीक्षा देने से रोक दिया था। इससे नाराज होकर छात्र ने यह कदम उठाया। गंभीर रूप से झुलसे छात्र को पहले बुढ़ाना के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।छात्र द्वारा छोड़े गए आरोप पत्र में लिखा है कि कॉलेज प्रिंसिपल प्रवीण कुमार ने उसका अपमान किया, गालियां दीं और पुलिस बुला ली।पत्र में छात्र ने कुछ पुलिस वालों पर भी मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाए हैं।

उज्जवल ने अपने पत्र में कहा है कि कॉलेज प्रशासन और पुलिसकर्मियों के व्यवहार से उसकी आत्मा को ठेस पहुंची और वह मानसिक तनाव में आ गया। उसने लिखा है कि उसे न्याय चाहिए ताकि कोई और छात्र इस तरह की स्थिति में न पहुंचे।घटना से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें छात्र खुद आरोप लगा रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights