stock-market-early-trade

शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, टाइटन कंपनी, भारती एयरटेल, एशियन पेंट्स और एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस के शेयर 1.30 प्रतिशत से लेकर 0.62 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, एक्सिस बैंक, एटरनल, टाटा स्टील, एचसीएल टेक्नोलॉजी और जियो फाइनेंशियल के शेयर 3.84 प्रतिशत से लेकर 1.04 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,491 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 891 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,600 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 7 शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 23 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 12 शेयर हरे निशान में और 38 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 187.75 अंक की कमजोरी के साथ 85,025.61 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 85,059.96 अंक के स्तर तक पहुंचा, लेकिन थोड़ी देर बाद ही बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की गिरावट बढ़ती चली गई। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सुबह 10:15 बजे सेंसेक्स 466.13 अंक लुढ़क कर 84,747.23 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 75.80 अंक टूट कर 25,951.50 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक उछल कर 25,980.75 अंक तक पहुंचा, लेकिन इसके बाद बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया। लगातार हो रही बिकवाली के कारण इस सूचकांक की कमजोरी भी बढ़ती चली गई। बाजार में जारी लिवाली और बिकवाली के बीच शुरुआती 1 घंटे का कारोबार होने के बाद निफ्ट सुबह 10:15 बजे निफ्टी 137.60 अंक की गिरावट के साथ 25,889.70 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन सोमवार को सेंसेक्स 54.30 अंक यानी 0.06 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 85,213.36 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 19.65 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 26,027.30 अंक के स्तर पर सोमवार के कारोबार का अंत किया था।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights