विदेशी पूंजी की लगातार निकासी और अमेरिकी एच-1बी वीजा शुल्क की चिंताओं के बीच सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई।

घरेलू बाजारों में लगातार पांचवे सत्र में गिरावट दर्ज की गई। 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 141.32 अंक फिसलकर 81,574.31 अंक पर और 50 शेयर वाला एनएसई निफ्टी 22.4 अंक की गिरावट के साथ 25,034.50 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में टाटा मोटर्स, एशियन पेंट्स, टाइटन, एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, मारुति और इटर्नल के शेयर नुकसान में रहे। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, अदाणी पोर्ट्स और इन्फोसिस के शेयर भी लाभ में रहे।

बीएसई सेंसेक्स में पिछले चार सत्र में 1,298.33 अंक और एनएसई निफ्टी में 366.7 अंक की गिरावट आई है।

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा जबकि जापान का निक्की, चीन का शंघाई एसएसई और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे।

अमेरिकी बाजार बुधवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.43 प्रतिशत की गिरावट के साथ 69.01 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,425.75 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights