प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन सूर्यकांत धस्माना ने विधिवत रूप से पार्टी मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ हस्ताक्षर अभियान का श्री गणेश किया। पार्टी सभागार में लगे वोट चोरी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान के बैनर पर हस्ताक्षर कर श्री धस्माना ने अभियान के लिए छपे फार्म पर हस्ताक्षर किए व उनके बाद पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर किए।

इस मौके पर सूर्यकांत धस्माना ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उत्तराखंड की सभी 70 विधानसभाओं से पांच लाख नागरिकों से हस्ताक्षर करवा कर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व लोक सभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को सौंपा जायेगा।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष डॉ.जसविंदर सिंह गोगी,प्रदेश महासचिव जगदीश धीमान,प्रदेश श्रम प्रकोष्ठ अध्यक्ष दिनेश कौशल, प्रदेश सोशल मीडिया अध्यक्ष विकास नेगी,कार्यकारी अध्यक्ष विशाल मौर्य,मनीष नागपाल,राजेंद्र शाह, डॉक्टर प्रतिमा सिंह,किशोर उनियाल,मंजू त्रिपाठी,ललित भद्री,सावित्री थापा,विप्लवी कवि दयाल,सुशीला देसाई,शीला श्रीवास्तव,इंदु सिंह,रंजना देवी,मंजू चौहान,गुड्डी मनराल,सुनीता धारिया,कुसुम पंवार समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights