st.-marys-convent-college-celebrates-historic-cj-i

कार्यक्रम का प्रारंभ पवित्र धार्मिक मिस्सा से हुआ जिसकी अगुवाई आरटी रेव बिशप इग्नाशियस डी’सूजा ने की और अनेक रेव फादर्स ने सह-समारोहकर्ता के रूप में सहभागिता दी। प्रार्थना सभा में एकता, विश्वास और कृतज्ञता के संदेश पर बल दिया गया। समारोह में देश भर से आये लगभग 130 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। सभी को स्मृति-चिह्न भेंट किये गये। उपस्थितजनों ने इस अवसर को दोनों संस्थाओं के लिए एक महत्त्वपूर्ण अध्याय बताया। समारोह के अंत में दिल्ली प्रांत की सीजे-प्रांतीय प्रमुख सिस्टर दीपा, सेंट मेरीज की प्रधानाचार्या सिस्टर मंजुषा और मैनेजर सिस्टर शीबा ने उपस्थित सभी व्यक्तियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि यह विलय उन सभी के लिये प्रेरणादायक और सौभाग्यपूर्ण क्षण है जो मेरी वॉर्ड के मूल उद्देश्य-एकता और सेवा-को आगे बढ़ाने में सहायक होगा।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights