मनीष अग्रवाल

सहारनपुर | पुलिस ने टेक्नोलॉजी का शानदार उपयोग कर सर्विलांस सेल, सहारनपुर ने “CEIR PORTAL” के माध्यम से 180 मोबाइल रिकवर किए जिनकी अनुमानित कीमत करीब ₹40 लाख रूपये लगभग है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आशीष तिवारी सहारनपुर द्वारा Dept. Of Telecomm Ministry Of Communications, Govt. Of India के द्वारा विकसित किये गये CEIR पोर्टल को संचालित कराने हेतु प्रत्येक थाने पर टीम बनाकर वरिष्ठ उप निरीक्षक को नोडल अधिकारी नियुक्त कर थाने पर प्राप्त होने वाली मिसिंग मोबाइल की एप्लीकेशन सीईआईआर पोर्टल पर अपलोड कराने व बरामद कराने हेतु आदेशित किया गया था। उपरोक्त आदेश के अनुपालन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सहारनपुर एवं पुलिस अधीक्षक नगर, सहारनपुर के निकट पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी क्राइम शैलेन्द्र प्रताप गौतम व सर्विलांस सेल प्रभारी संतोष कुमार त्यागी के कुशल नेतृत्व में भिन्न-भिन्न तिथियों में गुम हुए मोबाइल फोन के सम्बन्ध में, प्राप्त प्रार्थना पत्रों में गुम हुए मोबाइल फोन को जनपद सहारनपुर के समस्त थानों पर संचालित CEIR PORTAL पर अपलोड़ कराकर तत्परता से कार्यवाही करते हुए थानो पर गठित टीमों द्वारा गुमशुदा कुल 180 मोबाइल फोन बरामद किये, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रूपये है ।

बरामद किये गये मोबाइल फोन को उनके मालिक/स्वामी को सुपुर्द किये गये । मोबाइल मालिको द्वारा अपने खोये हुए मोबाइल फोन वापस पाकर सहारनपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया गया । बरामद कुल 180 मोबाइल फोन का विवरण ,49 मोबाइल फोन RedMe/Realme कम्पनी,30 मोबाइल फोन Samsung कम्पनी,30 मोबाइल फोन Vivo कम्पनी,34 मोबाइल फोन Oppo कम्पनी,08 मोबाइल फोन Motorola कम्पनी,08 मोबाइल फोन OnePlus कम्पनी,21 मोबाइल फोन Techno/Poco कम्पनी है। बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में है0का0 सोनू शर्मा सर्विलांस टीम , है0का0 आकाश नेहरा सर्विलांस टीम,है0का0 नितिन त्यागी सर्विलांस टीम ,है0का0 मोहित कुमार सर्विलांस टीम सहारनपुर ,का0 जयवीर राठी सर्विलांस टीम ,का0 ललित कुमार सर्विलांस टीम,समस्त थानों की CEIR PORTAL टीमे रही।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights