मुज़फ्फरनगर |
रिज़र्व पुलिस लाइन, मुजफ्फरनगर में शुक्रवार को एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने परेड की सलामी लेते हुए पुलिस बल की अनुशासनिक व शारीरिक तैयारियों का जायज़ा लिया। परेड का संचालन क्षेत्राधिकारी यातायात रविन्द्र प्रताप सिंह ने किया।

एसएसपी ने जवानों को फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए परेड ग्राउंड में दौड़ लगवाई। इसके बाद टोलीवार टर्नआउट की जांच की गई और शस्त्रों के संचालन व रख-रखाव का अभ्यास कराया गया। निरीक्षण के दौरान परेड में शामिल सभी वाहनों की हूटर, लाइट, तकनीकी उपकरणों और प्राथमिक चिकित्सा किट की स्थिति जांची गई। वाहन चालकों व संबंधित अधिकारियों को सुधारात्मक निर्देश भी दिए गए।

परेड के पश्चात एसएसपी ने पुलिसकर्मियों के भोजनालय, बैरकों, मोटर परिवहन शाखा, शौचालय और बारबर शॉप का निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं व्यवस्था का आकलन किया। पुलिस कैफे में तैयार होने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को उच्च मानक पर बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

अंत में एसएसपी ने आदेश कक्ष में अधिकारियों और कर्मचारियों का अर्दली रूम लिया तथा रजिस्टरों और अभिलेखों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ, क्षेत्राधिकारी यातायात रविन्द्र प्रताप सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights