वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अपराध नियंत्रण, कानून एवं शान्ति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत जनपदीय पुलिस 19 आरोपित व्यक्तियों को संज्ञेय अपराध कारित करने से रोकने एवं शान्ति कायम रखने हेतु अन्तर्गत धारा-170/126/135 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 में हिरासत में लिया गया है।
पुलिस विभाग के अनुसार थाना सिविल लाइन और थाना पाकबाड़ा पुलिस ने 6-6 आरोपितों को गिरफ्तार किया। थाना बिलारी ने 3, थाना सोनकपुर ने 2, थाना मैनाठेर और थाना भोजपुर ने 1-1 आरोपितों को गिरफ्तार किया।
