शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में मंत्री ने पत्रकारों से बाचतीत की। इस दौरान मंत्री ने उत्तराखंड की ओर से पिछले 25 वर्षों में हासिल की गई प्रमुख उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड हिमालयी राज्यों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहा है और जल्द ही आर्थिक व सामाजिक संकेतकों में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा।

उन्होंने बताया कि उत्तराखंड समान नागरिक संहिता (युसीसी) लागू करने वाला देश का पहला राज्य बनकर अन्य राज्यों के लिए एक मिसाल कायम कर चुका है। इसके अतिरिक्त,प्रदेश में युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए उठाए गए कदम भी सराहनीय हैं।

कुमाऊं संभाग के भ्रमण के दौरान प्रदेश की खेल मंत्री रेखा आर्या ने चंपावत जनपद में सड़क किनारे कुछ बच्चों को नेट पर वॉलीबॉल खेलते हुए देखा तो वह अपने आप को रोक नहीं पाई। कैबिनेट मंत्री ने अपना काफिला रुकवा कर बच्चों के साथ कुछ देर तक वॉलीबॉल खेली और उन्हें नियमित अभ्यास के लिए प्रोत्साहित किया। खेल मंत्री ने कहा कि प्रदेश के दूर दराज के क्षेत्रों में बच्चों को विभिन्न खेलों का नियमित अभ्यास करते हुए देखना अपने आप में एक सुखद अनुभूति है। उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों और युवाओं की यही लगन एक दिन देश को खेल के क्षेत्र में बड़ी ताकत के रूप में स्थापित करेगी।

इस अवसर पर चंपावत भाजपा के जिला अध्यक्ष गोविंद सामंत,नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पांडे, ब्लॉक प्रमुख अंचला बोरा,जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया,पूर्व जिला अध्यक्ष हिमेश कलखुड़िया, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी,सतीश पांडे,शंकर पांडे,सुभाष बगोली,व्यापार संघ अध्यक्ष विकास शाह,जिलाधिकारी मनीष कुमार,सोहन सिंह जीना विश्वविद्यालय के छात्र अध्यक्ष विकास चौधरी,गोविंद प्रसाद,गौरव पांडे और सूरज पहरी सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights