sports-cycling-pune-grand-tour

महाराष्ट्र सरकार के सहयोग से पुणे जिला प्रशासन द्वारा आयोजित बजाज पुणे ग्रैंड टूर 2026, भारत की पहली यूसीआई-मान्यता प्राप्त अंतरराष्ट्रीय रोड रेस होगी, जिसमें विश्वभर के शीर्ष साइक्लिस्ट भाग लेंगे। चार चरणों में आयोजित 437 किलोमीटर लंबी यह रेस पुणे जिले के किलों, पहाड़ियों और ग्रामीण परिदृश्य से गुजरते हुए भारत की सांस्कृतिक समृद्धि और खेल क्षमता को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करेगी।

राष्ट्रीय ट्रॉफी टूर के अंतर्गत जयपुर में ट्रॉफी का आगमन, भारत की खेल संस्कृति और विरासत के सशक्त संगम को दर्शाता है। पुणे की प्रसिद्ध ‘तांबट आळी’ कारीगर परंपरा द्वारा निर्मित यह ट्रॉफी, क्षेत्र के आठ ऐतिहासिक किलों और छत्रपति शिवाजी महाराज की गौरवशाली विरासत से प्रेरित है।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि भारत अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेज़बानी की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और पुणे ग्रैंड टूर देश में पेशेवर साइक्लिंग को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा। वहीं जितेंद्र डूडी ने इसे छह माह की सतत और लक्ष्य-आधारित मेहनत का परिणाम बताते हुए भविष्य में भारत को यूसीआई प्रो-लेवल रेस की मेज़बानी करने वाला देश बनाने की प्रतिबद्धता जताई।

पूरी तरह तांबे से निर्मित, 480 मिमी ऊंची यह ट्रॉफी केवल एक पुरस्कार नहीं, बल्कि दृढ़ संकल्प, निरंतरता और भारतीय खेल भविष्य की प्रेरक प्रतीक है।

इस समारोह में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, पुणे जिला कलेक्टर एवं रेस इंचार्ज जितेंद्र डूडी (आईएएस), सांसद मदन राठौड़, राजस्थान के खेल सचिव डॉ. नीरज के. पवन (आईएएस), साइक्लिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन ओंकार सिंह तथा राजस्थान साइक्लिंग एसोसिएशन की सेलेक्शन कमेटी की चेयरपर्सन सरिका चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights