बुधवार को आयोजित शिविर का उदघाटन ब्लॉक प्रमुख कल्जीखाल गीता देवी ने किया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। सीएचसी में आयोजित शिविर में 254 से अधिक ग्रामीणों ने लाभ लिया, इस दौरान 16 दिव्यांग प्रमाण पत्र व 10 ईरक्त कोष में पंजीकरण किए गए।

शिविर में उच्च रक्तचाप, मधुमेह, कैंसर, किशोरियों व महिलाओं में एनीमिया की जांच, गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच व देखभाल, आयरन-कैल्शियम की खुराक, नि:शुल्क, आंखों व कानों की जांच, टीबी की जांच के साथ ही विभिन्न बीमारियों की स्क्रीनिंग कर निशुल्क दवाइयां वितरित की गई।

इस मौके पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. आशीष गुसाईं, नेत्र रोग विशेषज्ञ मोहित कुमार, बाल रोग विशेषज्ञ डा. गोविंद पुजारी, ईएनटी डा. दिगपाल सिंह, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. सचिन प्रभाकर, ग्राम प्रधान घंडियाल अनिल रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य अंजू देवी आदि मौजूद रहे।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights