महाकुम्भ के आयोजन में हर पहलू का रखा गया विशेष ध्यान : प्रेमचन्द्र अग्रवाल

महाकुम्भ नगर, 24 फरवरी (हि.स.)। महाकुम्भ के आयोजन में हर पहलू का विशेष ध्यान रखा गया है, जिससे देश-विदेश से आने वाले भक्तों को एक सुरक्षित, स्वच्छ और शांति पूर्ण वातावरण मिल सके। यह बात सोमवार को परमार्थ निकेतन आश्रम शिविर में पहुंचे वित्त, शहरी विकास एवं आवास मंत्री संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचन्द्र अग्रवाल ने कही।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की राज्य और केंद्र सरकार ने बहुत बेहतर इन्तजाम किया है। इस अवसर पर स्वामी चिदानन्द सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती से एक दिव्य भेंटवार्ता की। इस मुलाकात में प्रेमचन्द अग्रवाल ने स्वामी और साध्वी आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद, स्वामी चिदानन्द सरस्वती ने हिमालय की हरित भेंट, रूद्राक्ष का पौधा दोनों नेताओं को भेंट किया।

श्री अग्रवाल ने विश्व शान्ति हवन में आहुतियां अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता के महत्व को साझा किया और महाकुम्भ की महत्ता पर विशेष जोर दिया। महाकुम्भ के आयोजन से जुड़े स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए, महाकुम्भ क्षेत्र की सफाई और सुरक्षा के बेहतरीन प्रबंधों की सराहना की।

—————

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights