मुरादाबाद मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि ट्रेन संख्या- 09425 का साबरमती से संचालन बुधवार और शनिवार को अक्टूबर में पांच फेरो और नवंबर में 9 फेरों के लिए किया जाएगा। इसी तरह ट्रेन संख्या 09426 गुरुवार और रविवार को चलेगी। अक्टूबर में पांच फेरों और नवंबर में 9 फेराें का संचालन हाेगा। इस ट्रेन में तृतीय श्रेणी के 16 एसी कोच लगाए जाएंगे।
यह ट्रेन प्रमुख स्टेशनों जैसे रुड़की, मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी, गाजियाबाद, पुरानी दिल्ली, दिल्ली कैंट, गुड़गांव, रेवाड़ी, अलवर, जयपुर, अजमेर, आबू रोड और पालनपुर से होकर गुजरेगी। हरिद्वार से साबरमती का सफर लगभग 24 घंटे में पूरा होगा।
