sonebhadra-police-encounter,one-injured

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने रविवार को बताया कि रात्रि में साढ़े बारह बजे थाना रायपुर व थाना मांची पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा खलियारी दरमा मार्ग पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक संदिग्ध पिकअप वाहन को रोकने का प्रयास किया लेकिन वह पुलिस को देखकर तेज गति से भागने लगा व अनियंत्रित होकर कच्चे रास्ते में चला गया। कच्चे रास्ते में वाहन का पहिया फंस गया तब दो आरोपी जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने फौरन घेराबंदी करना शुरू किया। तभी एक तस्कर ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। आत्मरक्षा पुलिस द्वारा भी फायरिंग किया गया जिससे एक तस्कर पैर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया और दूसरे को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया।

एसपी ने बताया कि जियाउल उर्फ जियाउद्दीन को पैर में गोली लगी है जिसे इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है और रिशु यादव उर्फ विकास यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनके कब्जे से एक पिकअप वाहन से कुल 07 राशि गौवंश, एक अवैध देशी तमंचा 315 बोर, एक जिंदा मिस कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है।

पुछताछ में दोनों अभियुक्तों जियाउल और रिशु यादव ने बताया की वे लोग पिकअप वाहन में 07 राशि गौवंश लादकर बिहार ले जा रहे थे। यह गौवंश उन्हें प्रमोद, शिवमंगल यादव तथा विनोद व गोरख खटीक द्वारा उपलब्ध कराए गए थे। जिन्हें बिहार के कैमूर जिला निवासी भगवान यादव व विकास यादव के यहां पहुंचाने जा रहे थे। जहाँ से ये पशु बध हेतु आगे बंगाल भेजे जाते हैं। इस धंधे में प्राप्त धनराशि सभी में बराबर बाँट ली जाती है।

एसपी ने बताया की गिरफ्तार दोनों पशु तस्करों के खिलाफ गौवध निवारण अधिनियम व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights