प्राचार्य डॉ. सुशील उपाध्याय के अनुसार अंग्रेजी विभाग की हिना खातून ने नेट फॉर पीएचडी और संस्कृत विभाग की दीपा ने यूजीसी नेट क्वालीफाई किया। पुस्तकालय विज्ञान विभाग की याम्या सिंह ने जेआरएफ और असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालीफाई कर दोहरी उपलब्धि हासिल की। इसके अलावा, रीटा और वैशाली पुंडीर ने भी पुस्तकालय विज्ञान में नेट उत्तीर्ण किया। योग विज्ञान विभाग की सौम्या ़ने योग विषय में यूजीसी नेट में सफलता प्राप्त की। दो छात्राओं ने इस परीक्षा में दूसरी बार सफलता हासिल की है।

महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष राम कुमार शर्मा ने बताया कि कॉलेज के शिक्षक छात्रों को यूजीसी नेट के लिए विशेष रूप से तैयार करते हैं। विगत 5 वर्षों में कॉलेज के 35 से अधिक छात्र छात्राओं ने यूजीसी नेट में सफलता हासिल की है।

प्रबंध समिति के सचिव अरुण हरित और कोषाध्यक्ष अतुल हरित ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि इन सभी छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विषयों के शिक्षकों डॉ. दीपा अग्रवाल, डॉ. अपर्णा शर्मा, डॉ. कुलदीप सैनी, डॉ. पुनीता शर्मा और डॉ. अनीता शर्मा के प्रयासों की सराहना की।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights