मुजफ्फरनगर । थाना सिखेड़ा पुलिस ने लूट की झूठी देने वाले एक अभियुक्त गिरफ्तार किया किया है। उसके पास से उन रुपयों को भी पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया जिसके संबध में पुलिस को लूट की सूचना दी गयी थी।

हरियाणा के यमुनानगर, थाना जगाधरी मौहल्ला पटरी, निवासी सुमित उर्फ कालू पुत्र राजकुमार उर्फ राजू के द्वारा 112 पर पुलिस को सूचना दी गयी थी की स्क्रैप खरीदने के लाइ गयी 2,50,000 रुपयों की रकम को अज्ञात बदमाशों ने लूट लिया । पुलिस को दी सूचना के अनुसार सुमित ने यह बताया कि वह ग्राम निराना निवासी स्क्रैप व्यापारी हमीद के यहां स्क्रैप खरीदने आया था। इस दौरान बदमाशों ने रास्तें मेें उसके साथ लूट की इस घटना को अंजाम दे दिया । सिखेड़ा पुलिस ने सूचना को गंभीरता से लेते हुए अभियोग पंजीेकृत किया और जांच पड़ताल शुरु की । पुलिस द्वारा कड़ी पूछताछ में लूट की सूचना देने वाले सुमित ने स्वीकार किया कि वह स्क्रैप के रुपयों का गबन करना चाहता था इसलिए उसने लूट की झूटी सूचना पुलिस एवं अपने मालिक को दी थी।

लूट की इस घटना का खुलासा करते हुए सीओ नई मण्ड़ी राजू कुमार साव ने बताया कि आरोपी थाना क्षेत्र के गांव निराना में स्क्रैन खरीदने आया था । इसी बीच उसने पुलिस को लूट की सूचना दी थी । अभियुक्त ने रुपयों को गबन करने उदद्ेश्य से सीट के नीचे छीपा रखा था। पुलिस द्वारा अभियुक्त के कब्जे से 2,47,000 रुपयें, एक मोंबाइल एवं बोलेरो पिकअपं गाड़ी भी बरामद की हैं । यह खुलाशा थाना प्रभारी योगेन्द्र सिहं के नेतृत्व में किया गया जिसमें उप निरीक्षक रामकुमार शर्मा, उप निरीक्षक संदीप कुमार, सूरज, राखी आदि पुलिसकर्मी शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights