मेरठ। भारत सरकार के न्याय मंत्रालय ने दिल्ली हाईकोर्ट एवं दिल्ली डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में सरकारी अधिवक्ताओं की नियुक्ति सूची जारी कर दी है। इसमें उत्तर प्रदेश से मेरठ के रहने वाले एडवोकेट शिवम सिंह भारद्वाज (भराला) को दिल्ली हाईकोर्ट में सरकारी अधिवक्ता नियुक्त किया गया है। वर्तमान में शिवम सिंह भारद्वाज सुप्रीम कोर्ट और दिल्ली हाईकोर्ट में अपनी प्रैक्टिस कर रहे थे तथा दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज की लॉ फर्म में भी कार्य देख रहे थे।एडवोकेट शिवम सिंह भारद्वाज के ताऊजी पंडित सुनील भारद्वाज भराला उत्तर प्रदेश सरकार में निवर्तमान राज्य मंत्री हैं। उनके चाचाजी डॉ. राजीव भारद्वाज, मैनेजिंग डायरेक्टर, एमएसबी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मेरठ ने बताया कि शिवम ने देहरादून की पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी से बीए.एलएलबी. और एलएलएम की डिग्री प्राप्त की है तथा प्रथम सेमेस्टर से ही उत्कृष्ट अंक हासिल किए थे। उन्हें न्यायिक शिक्षा में विशेष रुचि रही है।शिवम सिंह भारद्वाज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, पश्चिम उत्तर प्रदेश के कोषाध्यक्ष अजय भारद्वाज भराला के पुत्र हैं।

उन्होंने अपने पुत्र की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इस सफलता का श्रेय अपने बड़े भाई, पूर्व राज्य मंत्री पंडित सुनील भराला और डॉ. राजीव भारद्वाज को दिया।शिवम सिंह भारद्वाज को दिल्ली हाईकोर्ट में सरकारी अधिवक्ता नियुक्त किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं, मेरठ एवं प्रयागराज हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं में खुशी की लहर है। उन्होंने भारत सरकार के कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, ताऊजी पंडित सुनील भराला, सांसद बांसुरी स्वराज, तथा सभी वरिष्ठ अधिवक्ताओं और साथियों का आभार व्यक्त किया।उन्होंने बताया कि उनके बाबा जी लोकतंत्र सेनानी रहे और 1974 में भारतीय जनसंघ से सरधना विधानसभा से विधायक का चुनाव लड़ा था। वे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के करीबी मित्र रहे। उनके आशीर्वाद और प्रेरणा से ही आज यह उपलब्धि संभव हुई है।

शिवम सिंह भारद्वाज की नियुक्ति पर राज्यसभा सांसद एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, एमएलसी अश्विनी त्यागी, महानगर भाजपा अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता यशपाल सिंह सोम, वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल बक्शी, सतीश कुमार शर्मा, भाजपा जिला महामंत्री अंकुर मुखिया, पूर्व जिला अध्यक्ष अनुज राठी, सरकारी अधिवक्ता आशीष गुर्जर, वरिष्ठ अधिवक्ता निशा गुर्जर, पुष्कर सिंह चौहान, मोहित कुमार, सचिन कौशिक, डा. दुर्गेश पालीवाल, उमेश शर्मा, शशी शर्मा, डी.डी. शर्मा, जानेश्वर शर्मा, अश्वनी शर्मा, अनिल शर्मा, डा. राजीव भारद्वाज, नमन भारद्वाज, मनिता भारद्वाज, रविंद्र शर्मा समेत अनेक लोगों ने बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights