मुजफ्फरनगर। पश्चिम उत्तर प्रदेश के अनेक जनपदों में विजयदशमी के पावन अवसर पर शिवसेना द्वारा शस्त्र पूजन का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुजफ्फरनगर स्थित पार्टी कार्यालय पर सबसे पहले क्रांतिसेना और शिवसेना के सदस्यों ने हवन पूजन किया। इसके बाद तलवार, त्रिशूल और अन्य शस्त्रों का मंत्रोचार के साथ विधिवत पूजन किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने इस अवसर पर हिंदू समाज को शस्त्रों से सजग रहने और अपनी संस्कृति, धर्म व परंपराओं की रक्षा करने का संदेश दिया।

उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर कार्यक्रम को सफल और उल्लासपूर्ण बनाया।कार्यक्रम के दौरान सभी ने विजयदशमी के महत्व पर चर्चा की और इसे बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य की जीत का प्रतीक बताया। शस्त्र पूजन के दौरान मंत्रोचार और विधिपूर्वक पूजा-आराधना से माहौल भक्तिपूर्ण और उत्साहपूर्ण बना रहा।इस अवसर पर ललित मोहन शर्मा ने कहा कि विजयदशमी का पर्व केवल बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक नहीं है, बल्कि यह हिंदू समाज को सदैव सजग रहने और अपने धर्म व संस्कृति की रक्षा करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे समाज और देश के हित में आगे बढ़कर योगदान दें।

इस दौरान जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि विजयदशमी केवल बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व नहीं है, बल्कि यह संदेश भी देता है कि हिंदू समाज हमेशा सतर्क रहे और शस्त्रों सहित तैयार रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता और सुरक्षा की भावना फैलाएं।इस अवसर पर प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा, प्रदेश महासचिव संजीव शंकर शर्मा, वर्तमान प्रदेश उप प्रमुख प्रमोद अग्रवाल, शिवसेना जिला अध्यक्ष बिट्टू सिंह खेड़ा, क्रांति सेना जिला अध्यक्ष मुकेश त्यागी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष पूनम चौधरी, शरद कपूर, उज्जवल पंडित, निकुंज चौहान, शैलेंद्र विश्वकर्मा सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights