आरबीआई ने जारी एक बयान में कहा कि शिरीष चंद्र मुर्मू को 3 साल की अवधि के लिए या अगले आदेश तक (जो भी पहले हो) डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया है। मुर्मू इस पहले केंद्रीय बैंक में कार्यकारी निदेशक के पद पर तैनात थे। वह एम राजेश्वर राव की जगह लेंगे, जो आज सेवानिवृत्त हो गए।

रिजर्व बैंक ने एक अलग बयान में कहा कि संजय कुमार हंसदा को तीन मार्च, 2025 से कार्यकारी निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया है।

उल्‍लेखनीय है कि शिरीष चंद्र मुर्मू 1991 में रिजर्व बैंक में शामिल हुए और विभिन्न पदों पर कार्य किया है। उन्होंने पूर्व में बैंक ऑफ इंडिया और देना बैंक के निदेशक मंडल में रिजर्व बैंक के नामित निदेशक के रूप में कार्य किया है, साथ ही ईसीजीसी लिमिटेड के निदेशक मंडल में भी कार्य किया है।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights