वाराणसी में रात्रि पहर तापमान 12 डिग्री तक पहुंच गया है। नगर निगम ने स्टेशन मार्ग पर रैन बसेरा बनवाया है, जिसकी विधिवत शुरुआत 15 दिसम्बर से होगी। फिलहाल रात्रि में रुकने वाले लोगों को इस सुविधा का लाभ मिल रहा है।
महापौर अशोक ने कहा कि दिसम्बर और जनवरी में कड़ाके की ठंड होती है और ऐसे में वाराणसी में रात के वक्त रैन बसेरा हजारों लोगों को आश्रय देता है। रैन बसेरा एक अस्थायी व्यवस्था है, जो लोगों स्थायी सहारा देता है। नगर निगम वाराणसी की ओर से शहर के प्रमुख स्थानों पर रैन बसेरा बनवाया जा रहा है। कुछ सामाजिक संस्थाएं भी रैन बसेरा बनवाती है।
