मुज़फ्फरनगर। थाना शाहपुर पुलिस ने अवैध असलहे रखने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।थाना अध्यक्ष मोहित चौधरी के अनुसार मुखबिर की सूचना पर बसीकलां गांव निवासी नईम उर्फ भूरा पुत्र रईश को एक तमंचा 315 बोर और एक जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि उसने यह तमंचा अपने ही गांव के सैफ उर्फ बिहारी पुत्र शहजाद से खरीदा था।इसके बाद पुलिस ने सैफ के घर दबिश दी, जहां वह अपने साथी सुहैल पुत्र इरशाद के साथ मौजूद मिला। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों के परिजनों ने विरोध किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझाकर कार्रवाई पूरी की। सैफ की निशानदेही पर चौकी कुटबा से करीब 500 मीटर दूर एक आम के बाग में बने पुराने खंडहर से एक और अवैध तमंचा 315 बोर बरामद किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान नईम उर्फ भूरा, सैफ उर्फ बिहारी और सुहैल तीनों निवासी ग्राम बसीकलां थाना शाहपुर के रूप में हुई है। इनके खिलाफ थाना शाहपुर में मुकदमा संख्या 287/2025 धारा 3/25 आयुध अधिनियम व संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक हरिओम सिंह, हे.का. रोहताश, हे.का. प्रेमचंद शर्मा, का. मौ. अलीम, का. शिवम कुमार, का. प्रशांत सिरोही एवं का. धीरज कुमार आदि पुलिस कर्मी शामिल रहे ।
