मुज़फ्फरनगर। थाना शाहपुर पुलिस ने देर रात हुई मुठभेड़ के दौरान अन्तराज्यीय स्तर के शातिर और वांछित चोर फिरोज पुत्र रियाजुल निवासी इस्लामाबाद, थाना सरधना, जनपद मेरठ को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी पर ₹10 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक होंडा साइन मोटरसाइकिल और एक अवैध तमंचा मय कारतूस बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात शाहपुर पुलिस टीम कसेरवा नहर पुलिया पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति मोटरसाइकिल पर सवार होकर आता दिखाई दिया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा और पीछा करने पर पलड़ी बाईपास के पास मोटरसाइकिल फिसल गई। आरोपी ने मौके पर पुलिस पर फायरिंग की, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। आत्मरक्षा में की गई फायरिंग में आरोपी फिरोज के पैर में गोली लग गई, जिसे बाद में गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार बदमाश थाना तितावी, भौराकलां और शाहपुर में दर्ज पांच मुकदमों में वांछित था। उसका आपराधिक इतिहास लंबा है और उसके खिलाफ मेरठ, बुलंदशहर, हापुड़ और हरियाणा के करनाल तक कुल 14 मुकदमे दर्ज हैं।

जानकारी मिलते ही सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने जानकारी मिलते ही मुठभेड़ स्थल का निरिक्षण किया | पुलिस ने घायल बदमाश चोर के पास से होंडा साइन मोटरसाइकिल,एक तमंचा मय दो जिंदा और दो खोखा कारतूस (.315 बोर) भी बरामद किया है | इस पुलिस मुठभेड़ में थाना अध्यक्ष शाहपुर मोहित चौधरी के आलावा उपनिरीक्षक राहुल कुमार, रोहताश कुमार,शिवम यादव,प्रशांत कुमार,मोहम्मद अलीम आदि पुलिस टीम शामिल रही |

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights