shahid-kapoors-revelation-on-fake-season-2

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की चर्चित वेब सीरीज ‘फर्जी’ के दूसरे सीजन का आखिरकार आधिकारिक ऐलान हो गया है। 19 मार्च को अमेजन प्राइम वीडियो ने ‘फर्जी सीजन 2’ की घोषणा की, जिसके बाद से फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस खास मौके पर आयोजित कार्यक्रम में शाहिद कपूर समेत सीरीज की पूरी स्टारकास्ट मौजूद रही।

इस दौरान शाहिद कपूर ने सीजन 2 को लेकर अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि वह लंबे समय से इसकी शूटिंग शुरू होने का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा, “मैं पिछले दो साल से ‘फर्जी’ के दूसरे सीजन का इंतजार कर रहा था और अब यह आखिरकार शुरू हो गया है।” अभिनेता ने यह भी खुलासा किया कि सीजन 2 की शूटिंग शुरू हो चुकी है और वह इसके आगे की कहानी को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने अपने किरदार को अब तक निभाए गए सबसे पसंदीदा रोल्स में से एक बताया।

सीरीज की कहानी को लेकर शाहिद ने संकेत दिया कि ‘फर्जी सीजन 2’ पहले सीजन से एक कदम आगे होगी, लेकिन कहानी का विस्तार स्वाभाविक तरीके से किया जाएगा। इस वेब सीरीज का निर्देशन मशहूर जोड़ी राज निदिमोरू और कृष्णा डीके ने किया है। पहले सीजन में विजय सेतुपति, राशि खन्ना, केके मेनन, भुवन अरोरा, अमोल पालेकर और रेजिना कैसेंड्रा अहम भूमिकाओं में नजर आए थे।

————–

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights