senior-bms-worker-yashwant-chauhan-passes-away

उन्होंने बताया कि पार्थिव देह के राजघाट रवाना होने से पहले पूर्वाह्न 11 बजे भारतीय मजदूर संघ के कार्यालय (2426 तिलक गली, चूना मंडी, पहाड़गंज) में दिवंगत नेता चौहान के अंतिम दर्शन किए गए। इसके बाद अंतिम यात्रा प्रारंभ हुई। क्षेत्रीय संगठन मंत्री अनुपम ने शोक संदेश में कहा, ”चौहान जी ने अपना संपूर्ण जीवन संगठन, समाज और मजदूर हितों की सेवा में समर्पित किया। उनका त्याग, निष्ठा और कर्मठता सदैव स्मरणीय रहेगी और हम सभी को प्रेरणा देती रहेगी।”

उन्होंने कहा, ”हम दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हैं तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हैं।

ईश्वर परिवार को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करे। ॐ शांति।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights