मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) कार्यालय पर शिक्षकों ने अनिश्चितकालीन धरना आयोजित किया। जिला संरक्षक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार यादव के मार्गदर्शन में शिक्षक अपनी लंबित मांगों और प्रकरणों के शीघ्र निपटारे की मांग करते हुए प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान हो रही बारिश ने भी उनके हौंसले को प्रभावित नहीं किया।

धरने की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष डा. अमित कुमार जैन ने की जबकि संचालन जिला मंत्री अरुण कुमार ने किया। डॉ. अमित कुमार जैन ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक एवं वित्त एवं लेखा अधिकारी (माध्यमिक) के कार्यालय में कई प्रकरण लंबित हैं। बार-बार अनुरोध करने के बावजूद उनका निराकरण नहीं हुआ है, जिससे शिक्षकों में गहरा रोष व्याप्त है और इसी के चलते अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है। शिवकुमार यादव ने कहा कि पदोन्नति प्राप्त शिक्षकों का वेतन निर्धारण कई माह से लंबित है और फाइलों पर अनावश्यक आपत्तियां लगाकर उन्हें लौटाया जा रहा है। वहीं अरुण कुमार ने बताया कि 1 अप्रैल 2005 से पूर्व के विज्ञापनों से पुरानी पेंशन में शामिल लगभग 100 से अधिक शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों का जीपीएफ कैलकुलेशन अब तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से निर्गत नहीं किया गया है।

धरने में प्रवीण कुमार शर्मा (प्रधानाचार्य), रंजन सिंह, नरेंद्र कुमार, संजीव त्यागी, संजय सिंह, योगेश तोमर, धर्मपाल, बिजेंद्र बहादुर, कुसुम सिंह, हाकम सिंह, रीना यादव, राखी कौशिक, संतोष कुमार समेत कई शिक्षक और शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।इस अनिश्चितकालीन धरने के माध्यम से शिक्षक संघ ने स्पष्ट संदेश दिया कि जनपद के शिक्षकों के लंबित प्रकरणों का समाधान जल्द किया जाए, अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights