मुजफ्फरनगर। समाजवादी शिक्षक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष सतेंद्र पाल शाहपुर ने पंजाब में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए कंबल भेजे।

उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में समाज का हर वर्ग आगे आए और पीड़ितों को राहत पहुंचाने में योगदान दे।सतेंद्र पाल ने कहा कि बाढ़ से हजारों लोग बेघर हो गए हैं और खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं। ऐसे में समाज का दायित्व है कि हर कोई अपने स्तर से सहयोग करे। उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा मानवीय सरोकारों को प्राथमिकता देती रही है और आगे भी जरूरत पड़ने पर मदद जारी रहेगी।पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी इस पहल की सराहना करते हुए संकल्प लिया कि बाढ़ पीड़ितों के लिए हर संभव सहयोग किया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights