सरसावा / सहारनपुर जनपद की सरसावा पुलिस टीम ने मुठभेड़ में गोकश को किया लंगड़ा । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवाण सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, गौकशी की घटनाओं की रोकथाम व इसमें संलिप्त अपराधियो की गिरफ्तारी हेतु लगातार सघन चैकिंग/गश्त की जा रही है। इसी क्रम में बीती रात्रि को थाना प्रभारी सरसावा नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया की हम पुलिस टीम के ग्राम ढिक्का में यमुना नदी के किनारे पैदल गस्त/चैकिंग कर रहे थे,तभी कुछ दूरी पर टार्च की रोशनी व बात करने की आवाज सुनाई दी तभी पुलिस टीम वहां पहुंची तो देखा चार व्यक्ति नदी के किनारे छुपते-छुपाते तेजी से जा रहे थे। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों को टॉर्च व आवाज लगाकर रुकने का इशारा किया गया तो संदिग्ध व्यक्ति पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश की पहचान खालिद पुत्र जरीफ निवासी पोबारी थाना जठलाना यमुनानगर, हरियाणा के रुप मे हुई तथा तीन अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल की तरफ भाग गये, फारार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु काम्बिंग की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना सरसावा पर पंजीकृत सीएस एक्ट का वांछित अभियुक्त है। घायल बदमाश को ईलाज हेतू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त खालिद के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, 03 जिंदा/01 खोखा कारतूस 315 बोर व 05 प्लास्टिक के कट्टो में गौकशी के उपकरण (01 छोटी कुल्हाडी, 02 छुरी, 01 लकडी का गुटका, 02 रस्सी, 01 इलैक्ट्रोनिक तोल कांटा, काफी संख्या में काले रंग की पन्नी की थैलियां, 01 प्लास्टिक कि सुतली का गुच्छा) बरामद हुये। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना सरसावा पर मामला पंजीकरण किया और गिरफ्तार अभियुक्त के अपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही का जा रही है।

पूछताछ का विवरणः – गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछतांछ करने पर बताया गया कि मैं तथा मेरे साथी लावारिश गोवंशो को काटकर उनका मीट पन्नी व बोरो मे भरकर लादकर ले जाते है तथा मुस्लिम बस्तियो में बेच देते है। हम चारो ने मिलकर दिनांक 17.03.2025 की रात्रि में यही पास ही ढिक्का कला यमुना नदी के किनारे गेहूँ के खेत में एक आवारा गौवंश को काटकर उसका मीट बेच दिया था। इससे पहले भी हम चारों ने छिपकर फव्वारी गाँव के पास जंगल में कई बार गौकशी की है गोकशी के अवशेषों को हम अलग-अलग जगह पर दबा देते है इसलिए हम पहले कभी पकडे नही गये। इसका मलवा भी हम दबा देते लेकिन दिन का उजाला होने के कारण हम छोडकर जल्दी में चले गये थे और कुछ मीट भी अवशेषो के पास रह गया था। आज पुनः हम चारो लोग गौकशी करने के इरादे से घूम रहे थे लेकिन पुलिस टीम को देखकर हम लोगो ने पकड़े जाने के डर से पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-

1.प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र कुमार शर्मा थाना सरसावा जनपद सहारनपुर ।

2.उ0नि0 विनय कुमार थाना सरसावा जनपद सहारनपुर।

4 है0का0 अजय राठी थाना सरसावा जनपद सहारनपुर।

3.है0का0 उत्तम राठी थाना सरसावा जनपद सहारनपुर।

5.का0 विनीत तोमर थाना सरसावा जनपद सहारनपुर।

6.है0का0 तरूण तोमर थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights