उन्होंने बताया कि 05163 औंड़िहार- सारनाथ डेमू विशेष ट्रेन 06 अगस्त से 31 अक्टूबर तक प्रतिदिन औंड़िहार से 12.35 बजे प्रस्थान कर सिधौना रामपुर से 12.43 बजे, रजवारी से 12.53 बजे तथा कादीपुर से 13.04 बजे छूटकर सारनाथ 13.20 बजे पहुंचेगी।
वहीं, वापसी यात्रा में 05164 सारनाथ-औंड़िहार डेमू विशेष ट्रेन 06 अगस्त से 31 अक्टूबर तक प्रतिदिन सारनाथ से 13.50 प्रस्थान कर कादीपुर से 14.02 बजे, रजवारी से 14.10 बजे तथा सिधौना रामपुर से 14.17 बजे छूटकर औंड़िहार 14.35 बजे पहुंचेगी। इस ट्रेन में आठ डेमू कोच लगाए गए हैं।
