संघ की नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष डॉ. आनंद राणा, सचिव राजेंद्र तोमर, कोषाध्यक्ष अंकित नेगी,संयुक्त सचिव संदीप राणा, भानु प्रकाश नेगी और सरोज तथा उपाध्यक्ष के रूप में रमेश प्रसाद और संदीप कुमार का चयन किया गया।
बताया गया है कि डॉ. सूर्य प्रकाश बीते 12 वर्षों से विद्यालयों में तीरंदाजी को बढ़ावा दे रहे हैं। उनके मार्गदर्शन में सैकड़ों विद्यार्थी तीरंदाजी की विभिन्न प्रतियोगिताओं में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं।
उपाध्यक्ष चुने जाने के पश्चात डॉ. सूर्य प्रकाश ने कहा कि उनका उद्देश्य राज्य में तीरंदाजी को नई दिशा देना, अधिक से अधिक युवा प्रतिभाओं की खोज करना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाना रहेगा, ताकि उत्तराखंड का नाम देश-विदेश में और अधिक गौरवान्वित हो।
विद्यालय के प्रबंधक श्याम अग्रवाल ने डॉ. सूर्य प्रकाश को बधाई देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विद्यालय में तीरंदाजी के खेल को नई ऊर्जा मिलेगी और देश के लिए उत्कृष्ट तीरंदाज तैयार होंगे। प्रबंध समिति ने भी इस उपलब्धि की सराहना करते हुए उनके प्रयासों को प्रदेश के खेल विकास के लिए प्रेरणादायी बताया।
