संस्कृत भारती के प्रशिक्षक संतोष कुमारने संस्कृत वस्तु सामग्री के माध्यम से संस्कृत संभाषण के विषय में जानकारी दी व छात्रों क़ो संस्कृत भाषा क़ो पढ़ने के लिए उत्साहित किया श्रीमती तारा उपाध्याय ने कहा की संस्कृत भाषा क़ो आगे बढ़ाने के लिए हमें समय समय पर संस्कृत शिविर के आयोजन करने चाहिए।
चेतन चौबे व महेन्द्र सती ने सभी छात्रों क़ो संस्कृत सम्भाषण शिविर का लाभ लेने के लिए कहा और संस्कृत के प्रति छात्रों क़ो जागरूक किया कपिल शर्मा जौनसारी ने कहा की संस्कृत भाषा क़ो प्रदेश स्तर पर मजबूत करने के लिए संस्कृत सचिव से वार्ता की जाएगी तथा संस्कृत भाषा क़ो अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने के लिए संसाधनों की मांग की जाएगी जिससे संस्कृत भाषा का प्रचार प्रसार होता रहें।
इस अवसर पर आचार्य रितेश गौड़, निशा, नेहा , हिमांशु, दिव्यांशु, रोहित सोनू बेदाश अनमोल आदि छात्र उपस्थित रहें।
