मुज़फ्फरनगर। विजयदशमी के पावन और ऐतिहासिक पर्व पर समर्पित युवा शक्ति एवं समर्पित महिला शक्ति के तत्वावधान में एस. डी. गर्ल्स इंटर कॉलेज, गाँधी कॉलोनी के मैदान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल मानवता की सेवा करना था, बल्कि विजयदशमी के दिन समाज में दूसरों की मदद और रक्तदान के महत्व को भी उजागर करना था।इस अवसर पर भाजपा नई मंडी मंडल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी बढ़-चढ़कर शामिल हुए और स्वयं रक्तदान कर कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

रक्तदान शिविर का संचालन एस. डी. ब्लड बैंक की अनुभवी टीम द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं और महिलाओं ने रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने इस आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम समाज में जागरूकता बढ़ाने और जरूरतमंदों की मदद करने का एक उत्कृष्ट माध्यम हैं। आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह कदम जरूरतमंद लोगों के जीवन में आशा की किरण बनकर पहुंचेगा।

रक्तदान शिविर में शक्ति चौहान, गुलशन अरोरा, केशु वाधवा, वंश शर्मा, सुमित रहेजा, संदीप कुमार, संजीव अरोरा, हरीश गुप्ता, अमित पटपटिआ, मनी पटपटिआ, सुंदर दास सहित अनेक गणमान्य और समाजसेवी लोग उपस्थित रहे।
