मुजफ्फरनगर।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेरणा से पंजाब के बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए मुजफ्फरनगर से राहत सामग्री रवाना की गई। पार्टी कार्यालय से राहत सामग्री ट्रक को रवाना करते हुए सपा विधायक पंकज मलिक और जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट ने झंडी दिखाकर शुभकामनाएं दीं।इस मौके पर सपा नेताओं ने कहा कि संकट की घड़ी में जरूरतमंदों की मदद करना ही समाजवादी पार्टी की पहचान है। अखिलेश यादव के मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने सहयोग करके यह सामग्री तैयार की है, जो पंजाब के बाढ़ पीड़ित भाइयों-बहनों तक पहुंचाई जाएगी।

कार्यक्रम में प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, नौशाद अली, महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी, जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह नीटू, सोमपाल सिंह कोरी, रविकांत त्यागी, पवन बंसल, राष्ट्रीय सचिव सचिन पाल, पूजा अंबेडकर, सपा नेता इमलाक प्रधान, चौधरी यशपाल सिंह, बालेंद्र मौर्य, राशिद मलिक, संजीव आर्य, अनुज कुमार गुर्जर, डॉ. इसरार अल्वी, डॉ. नूर हसन सलमानी, नावेद रंगरेज, सरदार तरनजीत सिंह, इमरान खान एडवोकेट, मीर हसन, शौर्य भारद्वाज, शशांक त्यागी, शाहनवाज मलिक, लोकेंद्र कुमार सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights