मुजफ्फरनगरसमाजवादी पार्टी संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती पर शहर के सपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि देते हुए उनके विचारों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में नेताओं ने लोकतंत्र को बचाने और जनता के अधिकारों की रक्षा के संकल्प को दोहराया।विचार गोष्ठी में सपा जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी एडवोकेट, सपा विधायक पंकज मलिक, पूर्व सांसद कादिर राणा, सपा राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा और महानगर अध्यक्ष बॉबी त्यागी ने मुलायम सिंह यादव के संघर्षपूर्ण जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नेताजी ने हमेशा तानाशाही प्रवृत्तियों के खिलाफ आवाज बुलंद की और सड़क से सदन तक लोकतंत्र की मजबूती के लिए संघर्ष का रास्ता दिखाया। जन्मदिन पर उनको नमन करते हुए सभी कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए किसी भी लड़ाई से पीछे न हटने का संकल्प लिया।सपा राष्ट्रीय सचिव राजकुमार यादव, राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद अली अब्बास काज़मी, प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, विनय पाल और नौशाद अली ने भी नेताजी को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन किसानों, मजदूरों और नौजवानों के लिए हमेशा प्रेरणा रहेगा।

कार्यक्रम में सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्यामलाल बच्ची सैनी, समाजवादी शिक्षक सभा प्रदेश उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल,धनवीर कश्यप, तहसीन मंसूरी, पूजा अंबेडकर, सोमपाल सिंह कोरी, साजिद हसन, अब्दुल्ला राणा, सतीश गुर्जर, दर्शन सिंह धनगर, धर्मेंद्र नीटू, आमिर कासिम एडवोकेट, रविकांत त्यागी, चौधरी ओमपाल सिंह, अंकित शर्मा, सत्यदेव शर्मा, सादिक चौहान, संजीव आर्य, इमरोज पायलट, डॉ. इसरार अल्वी, सुमित पंवार बारी, हाजी गुफरान, अनेश निर्वाल, ऐश मोहम्मद मेवाती, पंकज सैनी, लोकेंद्र कुमार, तरुण सौदे एडवोकेट, फैसल राणा एडवोकेट, अलीशेर अंसारी, शाजेब एडवोकेट, शिवकुमार शर्मा (सभासद), राशिद मलिक, हनीफ इदरीसी, रवि कुमार, आयुष चौधरी, हुसैन राणा, मीर हसन, मोहम्मद मेहंदी, दुर्गेश पाल, इनाम रंगरेज, सलीम कुरैशी, शाहिद गौड़ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।कार्यक्रम के अंत में नेताजी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights