सलमान ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक नई तस्वीर शेयर की, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो गई। इस फोटो में सलमान बैकस्टेज वर्कआउट करते दिखाई दे रहे हैं। वह लेग एक्सरसाइज़ करते दिख रहे हैं, जबकि उनके भाई सोहेल खान उनके पैर को सपोर्ट देते नजर आ रहे हैं। फोटो सामने आते ही फैंस ने कमेंट्स की बारिश कर दी। सोशल मीडिया पर सलमान की मेहनत और डेडिकेशन की खूब सराहना हो रही है।

गौरतलब है कि ‘बैटल ऑफ गलवान’ अगले साल 2026 में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म सलमान के लिए एक बड़े प्रोजेक्ट के रूप में देखी जा रही है, और अभिनेता अपनी बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन तथा फिटनेस को लेकर लगातार अपडेट शेयर कर रहे हैं। फैंस अब फिल्म को लेकर और भी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं।

By editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights