मनीष अग्रवाल
सहारनपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारनपुर के निर्देशन में अवैध खनन के विरूद्ध जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाकर कड़ी कार्यवाही की जा रही है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण में तथा चिलकाना थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में थाना चिलकाना पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा अवैध खनन सामग्री के परिवहन की रोकथाम हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है । रविवार को चेकिंग के दौरान एक वाहन डम्फर रजि0 न0 UP-11DT-6071 पकड़े गए चालक बिलाल पुत्र नाजिम निवासी ग्राम दभेडा कंला थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर मय व डम्फर मालिक शोबान निवासी ग्राम दूधगढ थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर व रायल स्टोन क्रेशर नानोली बेहट सहारनपुर द्वारा आपसी साठगाठ करके चोरी से बिना वैध खनन परिपत्र रायल्टी के अवैध खनन कर ,औवरलोड परिवहन किया जा रहा था ।
थाना हाजा पर खान एव खनिज अधिनियम 1957 व धारा 3/4 सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधि0 बनाम वाहन डम्फर रजि0 न0 UP-11DT-6071, चालक बिलाल पुत्र नाजिम निवासी ग्राम दभेडा कंला थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर व डम्फर मालिक शोबान निवासी ग्राम दूधगढ थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर व रायल स्टोन क्रेशर नानोली बेहट सहारनपुर के विरुद्ध पंजीकृत किया गया । बिलाल उपरोक्त अपने वाहन पकड़वाने को आरोप लगाते हुए आमादा-फसाद हो रहा था । पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर स्थिति को नियंत्रित किया गया तथा शांति व्यवस्था भंग करने पर उपरोक्त अभियुक्त का धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अंतर्गत सोमवार को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है ।
