मनीष अग्रवाल

सहारानपुर | जनपद में गागलहेड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई मिट्टी का अवैध खनन करते हुए ट्रैक्टर ट्राली व जेसीबी मशीन को सीज कर 6 को किया गिरफ्तार।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारनपुर के कुशल निर्देशन में जनपद सहारनपुर पुलिस द्वारा अवैध खनन की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्रराधिकारी सदर प्रिया यादव ने बताया की थाना गागलहेड़ी पुलिस टीम रविवार को गश्त एवं संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम हसनपुर क्षेत्र में कुछ भू-माफिया तत्वों द्वारा मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा है । सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए गागलहेड़ी थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुँची ।

मौके पर पहुँचने पर पुलिस ने देखा कि कुछ व्यक्ति मिट्टी का अवैध खनन कर ट्रैक्टर ट्रालियों में भर रहे थे । पुलिस ने मौके से पाँच अदद ट्रैक्टर ट्राली (मिट्टी से भरी हुई) एवं एक अदद जेसीबी मशीन को कब्जे में लेकर सीज किया । सीज वाहनों को थाना परिसर में लाकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा मौके से कुल 06 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण का विवरण आशू पुत्र रमेश निवासी ग्राम हिम्मतनगर थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर ,इन्शाद पुत्र दिलशाद निवासी ग्राम शेखपुरा कदीम थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर,शहजाद पुत्र महताब निवासी ग्राम शेखपुरा कदीम थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर,कामिल पुत्र तफ्फजुल निवासी ग्राम शेखपुरा कदीम थाना कोतवाली देहात जिला सहारनपुर,गुलजार पुत्र नूरहसन निवासी स्टार पेपर मील भट्टाकालोनी थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर अजनान पुत्र समीम निवासी महीतारपुर खेडा थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर है। कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सौरभ यादव,उपनिरीक्षक राजकुमार तोमर,हेड कांस्टेबल सुनील कुमार,हेड कांस्टेबल सोनू ढाका ,हेड कांस्टेबल राहुल चौहान,हेड कांस्टेबल राकेश राणा थाना गागलहेड़ी रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights