मनीष अग्रवाल

सहारनपुर | शुक्रवार को थाना गागलहेडी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोना फ्लाई ओवर के नीचे डम्फर के अनियन्त्रित होकर कार पर पलट जाने के कारण मौके पर ही सात लोगो की मृत्यु हो गयी थी । गागलहेड़ी थाना प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा ने बताया की मृतक संदीप कुमार के पिता की तहरीर पर आरोपी चालक, परिचालक व डंपर स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालक व परिचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार हादसे में मारे गए संदीप के पिता महेंद्र पुत्र हरिचंद निवासी सोना थाना गागलहेड़ी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया की शुक्रवार की सुबह उसका बेटा संदीप, पत्नी रानी, दामाद शेखर, पुत्री जोली नाती अनिरुद्ध,समधी उमेश व विपिन कार में सवार होकर थाना नकुड़ के गांव मोहीद्दीनपुर जा रहे थे ।

वें सड़क पार करने के लिए अंडरपास के नीचे खड़े थे तभी टोल की तरफ से तेजी से आया बजरी से भरा ट्रक उनकी कार पर पलट गया और उसमें सवार सभी व्यक्तियों की दर्दनाक मौत हो गई। घटनास्थल पर मंडलायुक्त, डीआईजी, जिलाधिकारी व एसएसपी भी पहुंचे थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारानपुर के निर्देशों पर पुलिस ने डंपर चालक दिनेश पुत्र बाबूराम निवासी यारपुर थाना थाना भवन जिला शामली, नीशू पुत्र राकेश निवासी ग्राम कसौली थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर व डंपर स्वामी तनिष्क त्यागी पुत्र सुधीर त्यागी निवासी शिक्षक नगर थाना देवबंद जनपद सहारनपुर के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर लिया था। गागलहेड़ी थाना प्रभारी प्रवेश कुमार शर्मा ने बताया की पुलिस टीम द्वारा दुर्घटना में लिप्त चालक दिनेश व परिचालक निशु को हरोडा कट से गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights