मनीष अग्रवाल

सहारनपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारनपुर के आदेशों पर ऑपरेशन सवेरा -2 अभियान के तहत नशा तस्करों पर लगाम को पुलिस द्वारा लगातार अभियान चला जा रहा है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी सदर प्रिया यादव ने बताया की गागलहेड़ी थानाध्यक्ष प्रवेश कुमार के कुशल नेतृत्व में मंगलवार की रात्रि को थाना गागलहेड़ी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर एक नशा तस्कर अभियुक्त आजम पुत्र असलम नि0 पत्थर फोड फैक्ट्री कस्बा व थाना गागलहेडी जिला सहारनपुर को उग्राहू जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 11 ग्राम स्मैक नाजायज बरामद हुई ।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना गागलहेडी पर एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया । अभियुक्त आजम के मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में FORWARD AND BACKWARD लिंको की जाँच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० शिवकुमार ,है०का० राकेश राणा,है०का०सुनील कुमार,है०का० निशान्त चौधरी थाना गागलहेडी जनपद सहारनपुर रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights