जनपद में या तो अपराध करना छोड़ दें,अन्यथा जनपद छोड़ दें अपराधी

मनीष अग्रवाल

सहारानपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,आशीष तिवारी सहारनपुर ने बताया की कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु बीट सिस्टम को पूर्ण रूप से सक्रिय कर दिया गया है। इसके अंतर्गत जनपद के टॉप–10 चिन्हित अपराधियों सहित अन्य सक्रिय वांछित अपराधियों पर सहारनपुर पुलिस की लगातार कड़ी निगरानी रखी जा रही है। वही गौकशी, एनडीपीएस, अवैध खनन, हत्या के प्रयास जैसे संगीन अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध विशेष एवं सघन अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में जनपद सहारानपुर में पिछले 24 घंटों के दौरान जनपद में कुल 08 पुलिस मुठभेड़ हुई हैं, जिनके माध्यम से अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी एवं निर्णायक कार्रवाई की गई है। एसएसपी ने कहा इस अभियान के माध्यम से सहारनपुर पुलिस द्वारा अपराधियों को स्पष्ट और सख़्त संदेश दिया जा रहा है की जनपद में या तो अपराध करना छोड़ दें, अन्यथा जनपद छोड़ दें।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर* द्वारा दी गई जानकारी में बताया गया की जनपद में शांति, सुरक्षा और आमजन के विश्वास को बनाए रखने हेतु यह अभियान लगातार एवं निरंतर जारी रहेगा। अपराध और अपराधियों के प्रति शून्य सहनशीलता की नीति के तहत सहारनपुर पुलिस पूरी दृढ़ता के साथ कार्य कर रही है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights