मनीष अग्रवाल
ऑपरेशन डिजिटल मनबड का शुभारम्भ, टास्क फोर्स गठित
सहारानपुर | वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर के निर्देशन में समाज में सोशल मीडिया का दुरुपयोग कर धमकी देना, अवैध असलाह का प्रदर्शन करना, जातिगत/धार्मिक आपत्तिजनक टिप्पणी करना तथा महिलाओं के सम्बन्ध में ब्लैकमेलिंग एवं अश्लील सामग्री पोस्ट कर भय, वैमनस्य व सामाजिक वातावरण खराब करने वाले असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए “ऑपरेशन डिजिटल मनबड” की शुरुआत की जा रही है। इस विशेष अभियान के अन्तर्गत आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वालों की पहचान हेतु विशेष टास्क फोर्स का गठन किया गया। टास्क फोर्स ऐसे सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स, आईडी व डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की गहन निगरानी कर 150 से अधिक मनबड की पहचान की गयी है। इनके आपराधिक इतिहास की भी गहनता से जांच की जा रही है। चिन्हित किए गए व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
🎯 अभियान के प्रमुख उद्देश्य
✅ सोशल मीडिया पर फैल रही आपत्तिजनक व भड़काऊ गतिविधियों पर रोक
✅ महिलाओं की गरिमा व सुरक्षा सुनिश्चित करना
✅ समाज में सौहार्द, शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखना
✅ साइबर अपराधियों की त्वरित पहचान एवं कानूनी कार्यवाही।
