मनीष अग्रवाल
सहारनपुर | थाना गागलहेड़ी पुलिस ने की आज मानवता की मिशाल पेश, आशीष तिवारी, एसएसपी सहारनपुर की पुलिस टीमें लगातार सरहिनीय कार्य कर रही है,चाहे आधी रात को गाड़ी में पंचर लगवाने काम हो, किसी को घर छोड़ने काम हो, अपराधों पर अंकुश लगाने का काम हो । वीरवार को गागलहेड़ी पुलिस को सूचना मिली की एक धरमवीर कॉलोनी कस्बा गागलहेड़ी में एक मंदबुद्धि युवक तालाब में गिर गया है। तत्काल थाना अध्यक्ष प्रवेश शर्मा मौके पर पहुँचे और तालाब में घुसकर युवक को बाहर निकाला वह तुरंत भरी सर्दी में गिले युवक को गोद में उठाकर अस्पताल भिजवाया।
एक कहावत है मौत नजदीक थी उम्मीद दूर थी, तभी फरिश्ता बनकर पहुँची पुलिस,। गागलहेड़ी पुलिस ने एक मंदबुद्धि युवक की जान बचाकर मानवता की मिशाल पेश की है। गुरुवार की सुबह कड़ाके की ठंड में एक मंदबुद्धि युवक धर्मवीर कालोनी में तालाब में गिर गया – जिसे सूचना पर पहुँचे थानां प्रभारी प्रवेश शर्मा ने अपनी गोद मे उठाकर सरकारी गाड़ी से अस्पताल भिजवाया है जिससे से युवक की जान बच गई पुलिस के इस कार्य की कालोनी वालो ने सरहाना की है तालाब काफी गहरा है जिसमे दल दल भी है व पानी की सतह पर काफी घास फैली हुई है – तालाब के अंदर घुसने से लोग डर रहे थे कि कही डूब न जाये – लेकिन गागलहेड़ी पुलिस ने बड़ा साहस कर युवक को तालाब से बाहर निकला और अस्पताल भिजवाया तब कही जाकर मंदबुद्धि युवक की जान बची है…_
