मनीष अग्रवाल
सहारनपुर | चिलकाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक शातिर नशा तस्कर अभियुक्त को किया गिरफ्तार।पुलिस उपमहानिरीक्षक, परिक्षेत्र, सहारनपुर द्वारा परिक्षेत्र सहारनपुर में मादक पदार्थों/नशे के अवैध कारोबार, प्रतिबंन्धित दवाओं की तस्करी,बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए ठोस एवं समन्वित कार्यवाही हेतू परिक्षेत्र सहारनपुर के तीनो जनपदो में “ऑपरेशन सवेरा”2.0 – “नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है । व शासन द्वारा मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत नशा तस्करो के विरूद्ध आवश्यक कार्यवाही करने हेतू आदेशित किया गया है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारनपुर के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी सदर प्रिया यादव ने बताया की चिलकाना थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने पुलिस टीम के साथ गस्त एव चैकिंग के दौरान मादक पदार्थों की तस्करी करने वाला एक शातिर नशा तस्कर अभियुक्त उस्मान पुत्र इरफान नि0 ग्राम दुमझेडा थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर को पटनी से पहले स्थित पैट्रोल पम्प से कालू माजरा जाने वाले रास्ते पर ट्यूबवैल के पास से गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्त के कब्जे से कुल 95 ग्राम अवैध व तस्करी में प्रयुक्त स्पलेण्डर प्लस मोटरसाइकिल भी बरामद हुई । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध थाना चिलकाना पर एनडीपीएस एक्ट में पंजीकृत किया गया। । अभियुक्त उपरोक्त द्वारा मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के संबंध में FORWARD AND BACKWARD लिंको की जाँच की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अन्य आवश्क विधिक कार्यवाही कर समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस पार्टी में उ०नि०हरेन्द्र कुमार,उ०नि० चन्द्रपाल सिंह, म०उ०नि० सुमन, है०का० कुलदीप कुमार ,का० लवलेश कुमार,का० पुनित यादव थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर रहे।
