मनीष अग्रवाल

सहारानपुर | थाना सदर बाजार पुलिस द्वारा कई चोरीयो की घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए दो शातिर नकबजन अभियुक्त को माल सहित किया गिरफ्तार। सदर थाना प्रभारी कपिल देव ने बताया की पहली घटना में दिनांक 27.11.2025 वादी जसवीर सिंह पुत्र श्री नरेन्द्र सिंह बत्रा निवासी मकान न0 10A, प्रेस स्ट्रीट अहमद बाग थाना सदर बाजार सहारनपुर की लिखित तहरीर बाबत अज्ञात व्यक्ति द्वारा वादी के घर से चोरी कर ले जाने की सूचना के सम्बन्ध मे मामला पंजिकर्त कराया था। वही दूसरा दिनांक 16.10.2025 वादी संजय कुमार पुत्र ओमपाल सिंह निवासी म0न0 42 जे0जे0 पुरम थाना सदर बाजार सहारनपुर की लिखित तहरीर बाबत अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादी के घर से 01 लाख रूपये व सोने चांदी का सामान चोरी कर ले जाने की सूचना के सम्बन्ध में मामल पंजिकर्त कराया था। तीसरा दिनांक 20.10.2025 को वादी कुथलपाल पुत्र अतर सिंह निवासी नागल थाना नागल जनपद सहारनपुर की लिखित तहरीर बाबत अज्ञात चोर द्वारा वादी के घर से 15 हजार रुपये व एलईडी, गैस सिलेण्डर व आभूषण चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में मामला पंजिकर्त कराया था। चौथा दिनांक 09.11.25 को वादी अरूण प्रकाश शर्मा पुत्र जगदीश प्रकाश शर्मा निवासी दुर्गा जनरल स्टोर के पास ब्रहमपुरी कालोनी थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर की लिखित तहरीर बाबत अज्ञात चोर द्वारा वादी के घर से सोने व चांदी के आभूषण व नकदी चोरी कर ले जाने की सूचना के सम्बन्ध में मामला पंजिकर्त कराया था ।पांचवा दिनांक 04.12.2025 को वादी मोहकम पुत्र इन्द्रपाल निवासी मुहम्मदपुर माफी रोहित विहार थाना सदर बाजार जनपद सहारनपुर की लिखित तहरीर बाबत अज्ञात चोरो द्वारा वादी के निर्माणाधीन मकान से बिजली का तार चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में मामला पंजिकर्त कराया था ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,आशीष तिवारी सहारनपुर के निर्देशन में चोरी, नकबजनी, लूट आदि आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में लिप्त शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सदर थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल देव के कुशल नेतृत्व मे सोमवार को मुखबिर की सूचना पर थाना सदर बाजार पुलिस टीम द्वारा चैकिंग/गश्त के दौरान उपरोक्त मुकदमों में चोरी की घटनाओ का सफल अनावरण करते हुए दो वांछित नकबजन अभियुक्तगण नासिर पुत्र कमरुदीन निवासी ग्राम शाहपुर थाना बेहट हाल निवासी गली नं0 05 आजाद कालोनी थाना पटेल नगर देहरादून व अमजद पुत्र इशरार निवासी सना कालोनी बड़ी खान का महौल्ला दारुल उलम मदरसे के पास थाना देवबन्द सहारनपुर को हसनपुर चुंगी से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तगण के कब्जे/निशानदेही पर 8000/- रूपये नकद, व 02 घड़ी (हाथ घड़ी), 01 जोड़ी पाजेद (सफेद धातू), 12 लिपिस्टिक, 01 इत्र, 01 क्लेचर, 01 पिट्ठू बैगं, 03 पिठ्ठू बैग, 08 पैन्ट,01 लोअर, 05 शर्ट, 01 जैकेट व 01 डीबीआर,बरामद की गई। गिरफ्तार अभियुक्तगण के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पूछताछ में अभियुक्तो ने पूछताछ पर एक स्वर में बताया गया कि हम लोग नशा करने के आदी है और नशा करने के लिए पैसों की तंगी रहती है । इस लिए हम लोगो को चोरी करने की आदत पड़ गयी है । जिस चोरी मे हम लोग पकड़े गये है इसके अलावा हमने करीब करीब 1 से 1.5 माह पहले ब्रहमपुरी कालोनी मे मन्दिर के पास से एक बन्द मकान से चोरी की थी, जिसमें हम दोनो अन्दर घुस कर गये थे। मकान के अन्दर से कीमती सामान सोना चादी के आभूषण व रूपये चोरी करके ले गये थे।

चोरी किया गया सामान हम लोगो ने चलते फिरते कबाड़ीयो का बेच दिया था और जो रूपये मिले थे उसे हम लोगो ने नशा पर खर्च कर दिया । तथा इसके अलावा हम दोनो के द्वारा आज से लगभग 05-06 दिन पहले हसनपुर के पास रोहित विहार से भी रात्रि मे एक नये बन रहे मकान में भी तारो की चोरी की थी। जो हमने राह चलते कबाड़ी को एक हजार रूपये में बेच दिये थे। और रूपये हमने अपने नशे की जरूरतो को पूरा करने के लिए खर्च दिये तथा उससे पहले भी हम लोगो ने कई जगहो पर चोरी की थी और सामान को चलते फिरते कबाडियो को बेच दिया था और पैसों को अपने खाने पीने व नशे पर खर्च कर दिया ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights