मनीष अग्रवाल
गिरफ्तार गौकश से तमंचा,खोखा, जिन्दा कारतूस,एक मोटर साईकिल हुई बरामद
सहारानपुर। थाना बड़गांव पुलिस ने मुठभेड़ में गौकशी के मुकदमें में वांछित एक गौकश को असलाह सहित किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहारनपुर के निर्देशन में जनपद में अपराध नियंत्रण, हत्या, गोकशी, जैसी आपराधिक घटनाओं की रोकथाम व इन घटनाओं में संलिप्त अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु चल रहे अभियान में क्षेत्राधिकारी अभितेष सिंह ने बताया की थाना बडगांव प्रभारी रमेश चंद्र सिंह एव पुलिस टीम द्वारा खुदाबक्श की पुलिया सिसोनी जाने वाले रास्ते पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहन की चैकिंग के दौरान मोटर साइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति मोरा की तरफ से आते दिखाई दिए, जिनको पुलिस टीम द्वारा टॉर्च की रोशनी दिखाकर रुकने का इशारा किया गया तो, दोनों बदमाश पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायिरंग कर खेतो की तरफ भागने का प्रयास करने लगे।
पुलिस टीम द्वारा की गयी आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक गौकश के पैर में गोली लगने से घायलवस्था में गिरफ्तार किया गया एंव एक अन्य गौकश अंधेरे व खेतों का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। फरार बदमाश की तलाश हेतु लगातार कॉम्बिंग की जा रही है। गिरफ्तार घायल बदमाश की पहचान शहजाद पुत्र याकूब निवासी ग्राम नन्हेड़ा बुड्ढाखेड़ थाना नागल जिला सहारनपुर* के रूप में हुई । घायल बदमाश/गौकश को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार गौकश थाना बड़गांव पर पंजीकृत गोवध अधिनियम में वांछित चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त गौकश शहजाद उपरोक्त के विरुद्ध जनपद के विभिन्न थानों पर गैंगस्टर, गौकशी, हत्या का प्रयास व आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराधों में लगभग एक दर्जन मुकदमें पंजीकृत हैं।
