मनीष अग्रवाल
सहारनपुर | अनुपम गुप्ता,संभाग महामंत्री,मेरठ संभाग,लघु उद्योग भारती द्वारा आज की गई प्रेस वार्ता में बताया की सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा लघु उद्योग भारती के उद्यमी आदेश बिंदल को डरा धमका कर उनकी ज़मीन कब्जाने के लिए उनकी 15 वर्ष पुरानी फैक्ट्री के ध्वस्तीकरण का ग़लत नोटिस जारी किया गया। सहारनपुर विकास प्राधिकरण दिल्ली रोड पर एक कॉलोनी विकसित कर रहा है उस कॉलोनी में लघु उद्योग भारती के उद्यमी आदेश बिंदल का एक प्लॉट 1050 गज का बीच में आ रहा है।
सहारनपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों जे ई प्रदीप गोयल व सार्थक शर्मा द्वारा उद्यमी को धमकाया गया की आप अपने प्लॉट की रजिस्ट्री सरकारी रेट जो की मार्केट रेट, जिस रेट पर उद्यमी ने प्लॉट खरीदा था उससे काफी कम है सहारनपुर विकास प्राधिकरण के नाम कर दें। जब उद्यमी ने सहारनपुर विकास प्राधिकरण के नाम अपने प्लॉट की रजिस्ट्री करने से मना कर दिया तो सहारनपुर विकास प्राधिकरण ने उद्यमी पर दवाब बनाने के लिए उद्यमी की गागलहेड़ी में वर्ष 2009 से बनी हुई फैक्ट्री पर एक नोटिस जारी कर दिया कि उन्होंने 15 दिन पूर्व फैक्ट्री का निर्माण कराया है और सहारनपुर विकास प्राधिकरण इसका ध्वस्तीकरण करेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूरे प्रदेश में जब उद्यमियों को भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है ऐसे समय में एक सरकारी विभाग सहारनपुर विकास प्राधिकरण द्वारा एक उद्यमी को डरा धमका कर उसकी फैक्ट्री बंद कराने की साज़िश की जा रही है।
लघु उद्योग भारती के मेरठ संभाग के महासचिव अनुपम गुप्ता ने माँग की कि या तो सहारनपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारी अपने नोटिस में वर्णित ये बात साबित करे की उद्यमी ने अपनी फैक्ट्री का निर्माण केवल 15 दिन पूर्व किया है या इस्तीफा दे और नोटिस जारी करने वाले संबंधित अधिकारी पर कार्यवाही करे। उद्यमी विरोधी मानसिकता वाले अधिकारियों की जगह किसी विभाग के अध्यक्ष के रूप में स्वीकार नहीं की जाएगी ।लघु उद्योग भारती द्वारा इस प्रकरण की शिकायत माननीय मुख्यमंत्री महोदय, उच्च अधिकारियों, लोकायुक्त महोदय को की जायेगी।प्रेस कॉन्फ़्रेंस में लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष वरुण अग्रवाल, उद्यमी आदेश बिंदल, घनश्याम माहेश्वरी, मुकेश शर्मा, सुशील भारद्वाज, शोर्य जैन, संजय कपूर, अजय शर्मा आदि बड़ी संख्या में लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी व उद्यमी उपस्थित रहे।
