09 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक अवश्य पिलायें:- डीएम

सहारनपुर | जिलाधिकारी मनीष बंसल द्वारा जिला महिला चिकित्सालय में विटामिन ए सम्पूरण अभियान के द्वितीय चरण-दिसम्बर 2025 का उद्घाटन फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा 09 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलायी गयी।जिलाधिकारी द्वारा अपने सम्बोधन में बताया गया कि विटामिन ए एक शिशु सुरक्षा कवच है, जो कि प्रत्येक बच्चे तक पहुंचाया जाना अत्यन्त आवश्यक है। उनके द्वारा सभी जनपदवासियों से अपील की गयी कि अपने 09 माह से 05 वर्ष तक के बच्चों को विटामिन ए की खुराक अवश्य पिलायें। उनके द्वारा प्रत्येक टीकाकरण कर्मी से अपेक्षा की गयी कि आप जनता और स्वास्थ्य विभाग के बीच की कड़ी है, आपके कंधों पर बच्चों के स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है, आप इस जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा व ईमानदारी से निभाते हुये बच्चों को आच्छादित करायें तथा भारत एवं राज्य सरकार की महत्वपूर्ण आकांक्षाओं व लक्ष्य को पूर्ण करने में भागीदारी निभायें।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 प्रवीन कुमार ने बताया कि विटामिन ए सम्पूरण अभियान का द्वितीय चरण आज 26 दिसम्बर 2025 से संचालित किया जा रहा है, जो दिनांक 24 जनवरी 2026 तक संचालित रहेगा। इसके अंतर्गत 09 माह से 05 वर्ष तक के 482860 बच्चों को विटामिन ए की खुराक से आच्छादित किया जायेगा। विटामिन ए सम्पूरण कार्यक्रम प्रति वर्ष दो चरणों में छः माह के अन्तराल पर आयोजित किया जाता है। विटामिन ए एक वसा में घुलनशील विटामिन है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है, इससे बच्चों की रेाग प्रतिरोधक क्षमता में बढ़ोत्तरी होती है और वे स्वस्थ व पोषित रहते हैं।जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा0 मुकेश कुमार द्वारा बताया गया कि जनपद में ए0एन0एम0, आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकत्री के सहयोग से विटामिन ए सम्पूरण अभियान का संचालन किया जायेगा। अभियान के अंतर्गत बुधवार एवं शनिवार को आयोजित होने वाले टीकाकरण सत्रों पर विटामिन ए की खुराक दी जायेगी। उन्होने बताया कि विटामिन ए से शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता में वृद्धि, आंखों की परत कोर्निया की सुरक्षा, दस्त व श्वास संबंधी रोगों से बचाव, आंख के रोगों जैसे रतौंधी से बचाव, कुपोषण में कमी एवं शारीरिक विकास में सहायक एवं 9 माह से 5 वर्ष तक छः माह के अंतराल से विटामिन ए सम्पूरण द्वारा बाल जीवितता में 20 प्रतिशत की वृद्धि सम्भव है। उद्घाटन के अवसर पर प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डा0 सुधा कुमारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डा0 इन्दिरा सिंह, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी-डा0 मुकेश कुमार, जिला महिला चिकित्सालय से डा0 नवदीप गुप्ता एवं बाल रोग विशेषज्ञ डा0 मनदीप सिंह, हाॅस्पिटल मैनेजर श्रीमती ईशा, अपर शोध अधिकारी अरविन्द कुमार, पवन कुमार, हुकम सिंह,नदीम अखलाक, संदीप धीमान, यूनिसेफ से डीएमसी अमित शर्मा, आई0ओ0 श्रीमती शशि बाला, जिला महिला चिकित्सालय के समस्त टीकाकरण कर्मी सहित कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights