सहारनपुर | जिलाधिकारी मनीष बंसल सहारनपुर ने किया गरीबो की मदद का इंतजाम ,अब शीत लहर के दौरान सड़क, फुटपाथ तथा खुले आसमान के नीचे सोने वालों को रैन बसेरे में पहुंचाने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सहारनपुर द्वारा प्रतिदिन दो ई रिक्शा संचालित किया जा रहा है। शहर में कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे, सड़क अथवा फुटपाथ पर सोता हुआ दिखाई दे तो उसकी सूचना तत्काल जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सहारनपुर के फोन नंबर:0132-2723971 या टोल फ्री नंबर: 1077 पर दें। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सहारनपुर के कंट्रोल रूम के कर्मचारी द्वारा आपके द्वारा बताए पते पर ई रिक्शा भेजा जाएगा तथा सड़क, फुटपाथ या खुले आसमान के नीचे सोने वाले व्यक्ति को नजदीकी रैन बसेरे में नि: शुल्क पहुंचाया जायेगा। जनपद रैन बसेरे में पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए ई रिक्शा का विवरण निम्वत है।

1- ई रिक्शा(UP11CT0573) चालक का नाम: संदीप कुमार, मोबाईल नंबर: 91491 70294

2- ई रिक्शा(UP11CT1224) चालक का नाम: निशु मोबाईल नंबर:9058739738

पंकज कुमार मिश्र आपदा विशेषज्ञ जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, कलेक्ट्रेट, सहारनपुर।फोन नंबर: 0132-2723971, टोल फ्री नंबर: 1077, ई मेल-ddmasah@gmail.com

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights