मनीष अग्रवाल
सहारानपुर | थाना सदर बाजार द्वारा गैगस्टर एक्ट के मुकदमें में वांछित एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से अवैध असलाह/कारतूस बरामद।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आशीष तिवारी सहारनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारण्टी/शातिर अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु जनपदीय पुलिस द्वारा लगातार संघन चैकिंग व गश्त की जा रही है । इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के निकट पर्यवेक्षण मे तथा सदर थाना प्रभारी निरीक्षक कपिल देव ने बताया की पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर थाना सदर टीम द्वारा गैंगस्टर एक्ट में मुकदमे में वांछित एक शातिर अभियुक्त हसंराज उर्फ चिन्ता पुत्र नीटू निवासी भगवानपुर रूहालकी थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार (उत्तराखण्ड) को सम्बन्धित गैगंस्टर एक्ट थाना सदर बाजार में अमृत सरोवर की पटरी से गिरफ्तार किया गया ।
अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमंचा,कारतूस जिन्दा बरामद हुए । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना सदर बाजार पर आर्म्स एक्ट में मामला पंजीकृत किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए समय से मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 रणवीर सिंह,उ0नि0 सुरेन्द्र शर्मा,है0का0 मनोज कुमार थाना सदर बाजार जिला सहारनपुर रहे।
